🔥 Hot Deals Today: Shop Online on Myntra | Flipkart Special Offers | 🎧 Aroma NB121 Pods – 76% OFF | 📢 Share Your Press Release with Rashtra View: 📱 WhatsApp | 📧 Email: viewrashtra@gmail.com

बाढ़ पीड़ितों को समय पर मुआवजा मिले, CM भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Rashtra View
0

 


Rashtra View – पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरों (CPs) और सीनियर पुलिस कप्तानों (SSPs) के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य भर में कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

बाढ़ पीड़ितों के लिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से कहा कि बाढ़ पीड़ितों का समय पर पुनर्वास और मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिविल प्रशासन के साथ तालमेल बनाए रखना और राहत कार्यों में तेजी लाना आवश्यक है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का भरोसा बहाल करना और पीड़ितों तक मदद निर्बाध रूप से पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

कानून-व्यवस्था और पुलिस की भूमिका

भगवंत सिंह मान ने अपराध और आपराधिक तत्वों के साथ सख्त नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ के दौरान पंजाब पुलिस के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि फोर्स का यह योगदान इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा।

मुख्यमंत्री ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस की समृद्ध विरासत की तारीफ करते हुए भरोसा जताया कि पंजाब पुलिस हर हाल में राज्य के अमन, तरक्क़ी और खुशहाली की रक्षा करती रहेगी।

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, DGP गौरव यादव और अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept) #days=(20)

Rashtra View uses cookies to improve your browsing experience and to show relevant ads. By clicking Accept, you agree to our use of cookies. Learn More

Accept
To Top