भारत में सोना और चांदी की कीमतें आज 9 सितंबर को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना 1,438 रुपये की तेजी के साथ ₹1,09,475 प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले यह ₹1,08,037 प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 357 रुपये महंगी होकर ₹1,24,770 प्रति किलो पर बिक रही है, जबकि कल इसका भाव ₹1,24,413 प्रति किलो था।
सितंबर में सोने-चांदी का उछाल
-
सिर्फ सितंबर महीने में अब तक सोना ₹7,087 महंगा हुआ है।
-
31 अगस्त को सोने की कीमत ₹1,02,388 प्रति 10 ग्राम थी।
-
चांदी भी इस महीने ₹7,198 बढ़कर ₹1,17,572 से ₹1,24,770 प्रति किलो हो गई है।
महानगरों में सोने की कीमत (9 सितंबर 2025)
-
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,10,440, 22 कैरेट ₹1,01,250
-
मुंबई: 24 कैरेट ₹1,10,290, 22 कैरेट ₹1,01,100
-
कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,10,290, 22 कैरेट ₹1,01,100
-
चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,10,730, 22 कैरेट ₹1,01,500
-
भोपाल: 24 कैरेट ₹1,10,340, 22 कैरेट ₹1,01,150
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में डॉलर की कमजोरी, निवेशकों की बढ़ती सुरक्षित निवेश की मांग, और घरेलू स्तर पर आयात शुल्क व मांग में तेजी सोने-चांदी के दाम को नए उच्चतम स्तर तक ले जा रही है।