बिलासपुर, 06 सितंबर – बिलासपुर जिले के एक गांव की विवाहिता ने बस चालक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।
विवाहिता ने थाना बरमाणा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी चालक ने उसकी सहमति के बिना उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि थाना बरमाणा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम साक्ष्यों और गवाहों से जानकारी जुटा रही है।
इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।