पंजाब इस समय भयानक बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। इस कठिन समय में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने राज्य के लोगों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि वे पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं और सभी के लिए दुआएं कर रहे हैं।
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा –
“मेरा दिल पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ है। मैं सभी के लिए दुआ करता हूं और उन्हें हिम्मत देने की कामना करता हूं। पंजाब की रूह कभी नहीं टूट सकती। खुदा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे।”
शाहरुख खान के इस संदेश को लेकर प्रशंसक भी भावुक हो गए और उन्होंने अभिनेता के मानवीय पहलू की सराहना की।
गौरतलब है कि पंजाब में इस बार लगभग चार दशकों बाद सबसे भीषण बाढ़ आई है। कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और प्रशासन लगातार राहत कार्यों में जुटा हुआ है।