🔥 Hot Deals Today: Shop Online on Myntra | Flipkart Special Offers | 🎧 Aroma NB121 Pods – 76% OFF | 📢 Share Your Press Release with Rashtra View: 📱 WhatsApp | 📧 Email: viewrashtra@gmail.com

हरियाणा में MSP पर धान की खरीद जारी, किसानों के खाते में पहुंचे 543 करोड़ रुपये से अधिक

Sumansorey
0


 चंडीगढ़, 4 अक्टूबर 2025:

हरियाणा की मंडियों में कृषि उपज के मौसम के दौरान धान की खरीद लगातार जारी है। अब तक राज्य भर की मंडियों में सात लाख 20 हजार टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों के खातों में 543.66 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।


🔹 कितने किसानों से हुई खरीद?

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत 63,356 किसानों से सरकारी एजेंसियों ने एमएसपी दरों पर धान खरीदा है।


🔹 धान की कुल आवक और उठान

  • अब तक राज्य भर में कुल 8,092,943 टन धान की आवक हुई है।

  • विभिन्न मंडियों से 3,10,821 टन धान का उठान किया जा चुका है।

खरीफ खरीद सीजन 2025 में 22 सितंबर से अब तक सबसे अधिक खरीद:

  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग: 4,25,680 टन

  • हैफेड: 2,09,796 टन

  • हरियाणा राज्य भंडारण निगम: 84,548 टन


🔹 सरकार के निर्देश और गुणवत्ता मानक

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने किसानों से कहा कि वे अपनी फसल मंडियों में अच्छे से सुखाकर और साफ करके लाएं।
भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार, धान की नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत होनी चाहिए।

राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद और उठान के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सरकार ने एजेंसियों को धान के त्वरित उठान के आदेश भी दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept) #days=(20)

Rashtra View uses cookies to improve your browsing experience and to show relevant ads. By clicking Accept, you agree to our use of cookies. Learn More

Accept
To Top