पंचकूला: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से इस योजना और मोबाइल एप का औपचारिक शुभारंभ किया।
कौन ले सकेगा योजना का लाभ?
इस योजना के तहत 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की वे महिलाएं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक है, को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का अनुमान है कि प्रदेश की करीब 22 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
रजिस्ट्रेशन और एप डाउनलोड
योजना की शुरुआत के साथ ही महिलाओं ने बड़ी संख्या में लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप डाउनलोड किया है।
-
अब तक 50 हजार से अधिक महिलाओं ने एप डाउनलोड कर लिया है।
-
इनमें से 8 हजार महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया है।
बजट और शर्तें
हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। साथ ही लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड के बिना महिलाएं योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी।
स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ भी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया और कहा कि सरकार महिलाओं और गरीब परिवारों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।