🔥 Hot Deals Today: Shop Online on Myntra | Flipkart Special Offers | 🎧 Aroma NB121 Pods – 76% OFF | 📢 Share Your Press Release with Rashtra View: 📱 WhatsApp | 📧 Email: viewrashtra@gmail.com

हरियाणा के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sumansorey
0

 


चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

3 अक्टूबर तक जारी रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र हरियाणा के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसी कारण 3 अक्टूबर तक राज्य में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

  • 2 अक्टूबर को भी 6 से 8 जिलों में बारिश हो सकती है।

  • 3 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है।

बारिश के बाद प्रदेश में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा में रात का तापमान करीब 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बादलों की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मंगलवार को कई जिलों में बरसे बादल

मंगलवार को हरियाणा के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश हुई।

  • रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर (बहादुरगढ़) में तेज बारिश हुई।

  • चरखी दादरी और भिवानी में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

  • बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में भारी बारिश से पेड़ गिरकर रास्ता ब्लॉक हो गया।

  • सिरसा के डबवाली में बवंडर आने से दारेवाला गांव में दो टिन की छतें, एक तूड़े का छप्पर उड़ गया और दीवार गिर गई। कई पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। दुर्भाग्य से एक भैंस शेड के नीचे दब गई।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept) #days=(20)

Rashtra View uses cookies to improve your browsing experience and to show relevant ads. By clicking Accept, you agree to our use of cookies. Learn More

Accept
To Top