दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय 1 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया।
सरकार ने इस कदम के लिए कुल ₹84,263 करोड़ रुपये का पैकेज जारी करने की घोषणा की है, जो अगले छह वर्षों तक लागू रहेगा। इसके साथ ही दलहन और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ₹11,440 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को भी मंज़ूरी दी गई है।
गेहूं की MSP में बढ़ोतरी
किसानों के लिए सबसे अहम फसल गेहूं की MSP को 6.59% बढ़ाकर ₹2,585 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
-
साल 2025-26 में गेहूं का MSP ₹2,425 प्रति क्विंटल था।
-
अब इसमें ₹160 प्रति क्विंटल की सीधी बढ़ोतरी की गई है।
किन फसलों पर बढ़ा MSP?
कैबिनेट की घोषणा के अनुसार, कुल 6 प्रमुख रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी की गई है। इनमें गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुम शामिल हैं।
सरकार का मकसद
सरकार का कहना है कि इस फैसले से किसानों की आय में सीधा इज़ाफ़ा होगा और दलहन व तिलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी और आयात पर निर्भरता भी घटेगी।