अगर आप भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। टेरिटोरियल आर्मी ग्रुप मुख्यालय, वेस्टर्न कमांड ने भर्ती रैली की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह भर्ती रैली 17 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक लुधियाना (पंजाब) में आयोजित की जाएगी।
यह भर्ती पंजाब (पठानकोट और एस.ए.एस. नगर को छोड़कर), हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़ और दिल्ली (NCT) के पात्र उम्मीदवारों के लिए खुली है।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर की जाएगी।
📋 भर्ती में शामिल पद (Total Vacancies):
-
सोल्जर (जनरल ड्यूटी) – 716 पद
-
क्लर्क – 2 पद
-
शेफ कम्युनिटी – 6 पद
-
ई.आर. (इलेक्ट्रिशियन रिपेयरर) – 2 पद
-
आर्टिज़न मेटलर्जी – 1 पद
-
हाउसकीपर – 1 पद
-
टेलर (दर्जी) – 2 पद
-
मेस कीपर – 1 पद
📅 भर्ती कार्यक्रम और स्थान:
भर्ती रैली की शुरुआत 17 नवंबर 2025 से होगी और यह 103 इंफेंट्री बटालियन (टी.ए.) सिख एल.आई., लुधियाना में आयोजित की जाएगी।
इसमें पंजाब, हरियाणा और लद्दाख (यू.टी.) के क्लर्क एवं ऑल इंफेंट्री बटालियन्स जोन-1 के ट्रेड्समैन शामिल होंगे।
⚙️ महत्वपूर्ण बातें:
-
उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
-
मेडिकल और फिजिकल टेस्ट मानक सेना के नियमों के अनुसार होंगे।
-
चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
-
किसी भी तरह की सिफारिश या रिश्वत देने का प्रयास करने पर उम्मीदवार को तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
