‘फ्लाइट में बम रखा है’… एम्स्टर्डम से हैदराबाद आ रहे विमान को मिली धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एम्स्टर्डम से आ रही एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को लेकर बम धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन, CISF और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।
बताया जा रहा है कि
एयरपोर्ट के कस्टमर केयर विभाग को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से ईमेल भेजा गया था। मेल में दावा किया गया कि एम्स्टर्डम से हैदराबाद आ रहे विमान में बम रखा गया है और उड़ान के दौरान कभी भी विस्फोट हो सकता है। इस धमकी के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई।
राहत की बात यह रही कि
विमान सुरक्षित रूप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतर गया। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा टीमों ने गहन जांच शुरू कर दी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है। पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बार है जब हैदराबाद एयरपोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी विदेशी उड़ानों को लेकर धमकी भरे ईमेल भेजे जा चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इन ईमेल्स के आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि
वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं।
🚀 Promote Your Business with Rashtra View
📢 Apne business ko Google par promote karna chahte hain?
👉 Blog + SEO + WhatsApp Leads + Banner Promotion
✨ Aaj hi apne business ko online grow karein! 🚀


