🔥 Hot Deals Today: Shop Online on Myntra | Flipkart Special Offers | 🎧 Aroma NB121 Pods – 76% OFF | 📢 Share Your Press Release with Rashtra View: 📱 WhatsApp | 📧 Email: viewrashtra@gmail.com

पठानकोट-जम्मू हाईवे पर जासूसी का बड़ा खुलासा! 40 हजार में पाकिस्तान को भेज रहे थे सेना की लाइव फीड

Navdeep
0

 Rashtra Viewpathankot-jammu-highway-spy-camera-pakistan-live-feed-case


पठानकोट-जम्मू हाईवे पर जासूसी का बड़ा खुलासा! 40 हजार में पाकिस्तान को भेज रहे थे सेना की लाइव फीड

देश की सुरक्षा से जुड़ा

एक बेहद चौंकाने वाला मामला पंजाब के पठानकोट से सामने आया है। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर लगाए गए हाई-टेक जासूसी कैमरों के जरिए भारतीय सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेज की गतिविधियों की लाइव फीड पाकिस्तान भेजी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने महज 40 हजार रुपये के लालच में देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया।


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 

आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू ने अपने साथियों के साथ मिलकर NH-44 पर हाई-डेफिनेशन 360 डिग्री कैमरा लगाया था। यह वही रणनीतिक हाईवे है, जहां से सेना के काफिले, हथियार और जरूरी सैन्य रसद जम्मू-कश्मीर की ओर भेजी जाती है। आरोपी इस कैमरे की लाइव फीड प्राइवेट इंटरनेट एक्सेस और एयर फाइबर मॉडम के जरिए पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, पूरे नेटवर्क को दुबई में बैठे हैंडलर के निर्देश पर ऑपरेट किया जा रहा था।


इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ

जब पुलिस ने उस दुकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसकी दुकान पर कैमरा लगाया गया था। पुलिस का दावा है कि उसे पहले से पता था कि कैमरों की फीड देश विरोधी तत्वों तक भेजी जा रही है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों के अनुसार, आरोपी नशे की लत का शिकार था और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उसे जासूसी नेटवर्क में शामिल किया गया।


खुफिया इनपुट मिलने के बाद CIA स्टाफ ने

 तकनीकी जांच के जरिए कैमरे का पता लगाया और जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती जासूसी गतिविधियों को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।  

🚀 Promote Your Business with Rashtra View

📢 Apne business ko Google par promote karna chahte hain?

👉 Blog + SEO + WhatsApp Leads + Banner Promotion

📲 Call / WhatsApp: 8146637408

Aaj hi apne business ko online grow karein! 🚀      


https://www.rashtraview.com


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept) #days=(20)

Rashtra View uses cookies to improve your browsing experience and to show relevant ads. By clicking Accept, you agree to our use of cookies. Learn More

Accept
To Top