पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ ने हालात गंभीर बना दिए हैं। कई ज़िलों के गांव पानी में डूब चुके हैं और राहत-बचाव का कार्य लगातार जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब का दौरा करेंगे।
केजरीवाल यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। पंजाब सरकार के अनुसार, प्रभावित इलाकों में NDRF, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कई ज़िलों का दौरा कर हालात पर नज़र रख रहे हैं।
अपने दौरे से पहले अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर देशभर के लोगों से पंजाब के लिए मदद की अपील की। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंचे हैं। इसमें सूखा राशन, दवाइयां, टॉर्च, मच्छरदानी, त्रिपाल, बेडशीट, ड्राई मिल्क और पानी की बोतलें जैसी ज़रूरी चीजें शामिल हैं।
पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
👉 Get Aroma NB121 Pods at 61% OFF – Shop Now