🔥 Hot Deals Today: Shop Online on Myntra | Flipkart Special Offers | Aroma NB121 Pods – 61% OFF | 📢 Share Your Press Release with Rashtra View: 📱 WhatsApp | 📧 Email: viewrashtra@gmail.com

अब घर बैठे मिलेगा जमाबंदी की कॉपी! सिर्फ 50 में मिलेगी कानूनी रूप से मान्य कॉपी

Rashtra View
0

                                           


📢 अब बिना दफ्तर जाए घर बैठे लें जरूरी दस्तावेज!
हिमाचल में अब जमाबंदी की कॉपी पाने के लिए आपको राजस्व कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। सिर्फ ₹50 में ऑनलाइन डाउनलोड करें कानूनी रूप से मान्य दस्तावेज और समय बचाएं। जानिए पूरी प्रक्रिया और सेवा शुल्क की जानकारी!

अब घर बैठे मिल रही है जमाबंदी की कॉपी, सिर्फ 50 रुपए में पाएं वैध दस्तावेज

हिमाचल प्रदेश में अब कोई भी व्यक्ति जमाबंदी की कॉपी घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है। इसके लिए अब राजस्व कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। राजस्व विभाग के ई डिस्टिक पोर्टल के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस कॉपी को पूरे प्रदेश में सभी सरकारी कार्यों के लिए कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त होगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सेवा 50 रुपए में उपलब्ध है, जिसमें टैक्स भी शामिल है। लेकिन यह सुविधा केवल एक खाते की कॉपी तक सीमित होगी।

लोक मित्र केंद्र पर सेवा शुल्क में वृद्धि

लोक मित्र केंद्र के माध्यम से जमाबंदी लेने पर अब सेवा शुल्क 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया गया है। इसमें से 10 रुपए सीधे लैंड रिकॉर्ड्स के खाते में जमा होंगे, जिन्हें पटवार खाना और कानूनगो ऑफिस की आईटी सुविधाओं को बेहतर बनाने में खर्च किया जाएगा। इसके लिए डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड और राजस्व सचिव की अनुमति आवश्यक होगी।

इस नई व्यवस्था से अब जमाबंदी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। लोगों को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार पहले ही कई राजस्व सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा चुकी है, जिससे नागरिकों को समय पर सेवाएं मिल रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept) #days=(20)

Rashtra View uses cookies to improve your browsing experience and to show relevant ads. By clicking Accept, you agree to our use of cookies. Learn More

Accept
To Top