हिमाचल प्रदेश में इस समय मानसूनी बारिश लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। राज्य के कई मैदानी इलाकों में हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं, वहीं नदियाँ और नाले उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए दो जिलों — कांगड़ा और चंबा — में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।
मौसम की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सात जिलों — कांगड़ा, चंबा, शिमला, हमीरपुर, सोलन, मंडी और कुल्लू जिले के बंजार व आनी उपमंडल — के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है।
शिमला स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में बारिश का यह दौर 31 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। लोगों से प्रशासन ने अपील की है कि वे सतर्क रहें और नदियों-नालों के किनारे न जाएं।