Rashtra View | Weather News, 29 September 2025
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक प्रदेशभर में बारिश की कोई संभावना नहीं है और सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, किन्नौर और लाहुल-स्पीति में इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 4 अक्तूबर से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन किन्नौर और लाहुल-स्पीति जैसे मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में मौसम साफ ही रहेगा।
तापमान की दृष्टि से भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
📊 अधिकतम तापमान रिकॉर्ड
-
शिमला – 27.7°C
-
सुंदरनगर – 33.9°C
-
भुंतर – 34.2°C
-
धर्मशाला – 29.0°C
-
ऊना – 36.4°C
-
नाहन – 33.3°C
-
मंडी – 32.2°C
-
केलांग – 24.1°C
-
कल्पा – 25.5°C
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है, इसलिए बारिश की गतिविधि बहुत सीमित रहेगी।