🔥 Hot Deals Today: Shop Online on Myntra | Flipkart Special Offers | Aroma NB121 Pods – 61% OFF | 📢 Share Your Press Release with Rashtra View: 📱 WhatsApp | 📧 Email: viewrashtra@gmail.com

चंडीगढ़: इस साल अब तक 836 मिमी बारिश, पिछले पूरे मानसून से भी ज्यादा

Sumansorey
0


 चंडीगढ़ में इस साल मानसून ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में शहर में 308.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही इस सीजन में अब तक कुल 836.6 मिमी बारिश हो चुकी है।

यह आंकड़ा पिछले साल दर्ज हुई बारिश से भी ज्यादा है। साल 2024 में पूरे मानसून (जून से सितंबर तक) के दौरान केवल 776.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जबकि सामान्य तौर पर चंडीगढ़ में मानसून के दौरान औसतन 845 मिमी बारिश होती है।

सबसे खास बात यह है कि अभी सितंबर का महीना बाकी है और शहर की बारिश का आंकड़ा पहले ही सामान्य स्तर के करीब पहुंच चुका है।

IMD का अनुमान है कि सितंबर में भी सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

इस बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस साल कुल मिलाकर मानसून की बारिश पिछले वर्ष से अधिक रही है, हालांकि जुलाई में सामान्य से 32% कम वर्षा दर्ज की गई थी।

लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं शहरवासियों को जलभराव और ट्रैफिक की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept) #days=(20)

Rashtra View uses cookies to improve your browsing experience and to show relevant ads. By clicking Accept, you agree to our use of cookies. Learn More

Accept
To Top