🔥 Hot Deals Today: Shop Online on Myntra | Flipkart Special Offers | 🎧 Aroma NB121 Pods – 76% OFF | 📢 Share Your Press Release with Rashtra View: 📱 WhatsApp | 📧 Email: viewrashtra@gmail.com

तबाही मचाने के बाद हिमाचल के 10 जिलों से लौट गया मानसून, जानें आगे का मौसम पूर्वानुमान

Sumansorey
0

 


शिमला, 24 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने विदाई ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस बार राज्य में मानसून ने 20 जून को दस्तक दी थी और लगभग तीन महीने तक जमकर कहर बरपाया। इस दौरान प्रदेश में सामान्य से 42 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।

किन जिलों से गया मानसून

बुधवार को मानसून चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों से पूरी तरह विदा हो गया। इसके अलावा कुल्लू और शिमला के अधिकांश हिस्सों तथा लाहौल-स्पीति के कुछ इलाकों से भी मानसून लौट चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों में शेष प्रदेश से भी मानसून विदा होने के अनुकूल हालात बन रहे हैं।

अगले सप्ताह का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। राजधानी शिमला में भी आज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

भारी नुकसान का आंकड़ा

इस मानसून सीजन ने हिमाचल को गहरी चोट दी है। अब तक प्रदेश को 4,88,121.10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान झेलना पड़ा है।

  • 20 जून से 23 सितंबर तक 454 लोगों की मौत हुई, जबकि 498 लोग घायल हुए।

  • अभी भी 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

  • सड़क हादसों में 190 लोगों की जान गई।

  • मकानों को भारी नुकसान – 674 पक्के और 1062 कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि हजारों आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए।

  • 496 दुकानें और 7399 गोशालाएं भी प्रभावित हुईं।

  • 2,519 मवेशियों की मौत हुई।

  • प्राकृतिक आपदाओं के मामले में – 47 बादल फटने, 98 अचानक बाढ़ और 148 भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गईं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept) #days=(20)

Rashtra View uses cookies to improve your browsing experience and to show relevant ads. By clicking Accept, you agree to our use of cookies. Learn More

Accept
To Top