हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित आपदा राहत वितरण समारोह में प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब आपदा प्रभावितों को सात लाख के बजाय आठ लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। इसके अलावा कपड़े, बर्तन और बिस्तर खरीदने के लिए एक लाख रुपये अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर बताया कि मंडी जिले के 4,914 प्रभावित परिवारों को 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। इनमें से 21 लाभार्थियों को मंच पर और शेष को ऑनलाइन खाते में राशि ट्रांसफर की गई।
“आपदा में राजनीति नहीं होती” – CM सुक्खू
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सभी विधायकों और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को इस कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहिए था। उन्होंने कहा,
“आपदा किसी पार्टी की नहीं होती। ऐसे समय में राजनीति नहीं, बल्कि सेवा की भावना होनी चाहिए। भाजपा विधायकों को भी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।”
सुक्खू ने आगे कहा कि भाजपा के शासनकाल में विपक्ष के विधायकों को मंच पर बोलने की अनुमति तक नहीं दी जाती थी, लेकिन उनकी सरकार सभी दलों के नेताओं का सम्मान करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज भाजपा विधायक अनिल शर्मा कार्यक्रम के मंच पर मौजूद हैं, जो लोकतंत्र की सही मिसाल है।
“हम पीड़ितों का दर्द समझते हैं”
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आपदा के समय राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मंत्री और अधिकारी जेसीबी मशीनों पर बैठकर राहत कार्यों में जुटे। उन्होंने बताया कि बागबानों से 100 करोड़ रुपये का सेब पहली बार सरकार ने खरीदा और पशुपालकों को राहत देने के लिए दूध की कीमत बढ़ाई गई।
सुक्खू ने कहा,
*“हम व्यवस्था परिवर्तन की सरकार हैं। हमारी नीयत साफ
